फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   two road accident, three injured

सड़क हादसों में तीन घायल, दो पर केस

Sun, 05 Jun 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन Updated Sun, 05 Jun 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन

शिमला-कालका एनएच पर मनसार और रबौण के पास दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। लापरवाह कार चालकों पर मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पहला मामला थाना सदर सोलन में पेश आया है। अमृत पाल पुत्र स्व. सरदार कुलदीप सिंह निवासी नजदीक गोपाल मंदिर शिमला जिला शिमला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह पत्नी के साथ शिमला से चंडीगढ़ के लिए कार नंबर एचपी 63-0828 में जा रहा था।

विज्ञापन


जब वह मनसार के पास पहुंचा तो सोलन की ओर से एक कार नंबर एचआर 01 एई 5778 तेज रफ्तार और गलत दिशा में आई व उसकी कार को टक्कर मार दी। इससे उसे और उसकी पत्नी को चोटें आई है। पुलिस ने कार चालक प्रदीप कुमार पुत्र राम स्वरूप निवासी अंबाला कैंट हरियाणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं एक अन्य मामले में थाना सदर सोलन में गुलाब सिंह पुत्र रामनंद गांव बेऊंथल डाकघर देव नगर तहसील व जिला शिमला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह कार नंबर एचपी06ए-1783 में सुरेश, हिमांशु व वीर सिंह को साथ लेकर रामपुर से हरिद्वार के लिए जा रहा था। जब वह रबौण सनातम धर्म मंदिर के पास पहुंचा तो एक कार नंबर पीबी 01ए-4958 धर्मपुर की ओर से तेज रफ्तार से आई व उसकी कार को टक्कर मार दी। इससे वीर सिंह को चोटें आई है। पुलिस ने इस संदर्भ में भादसं की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed