फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   thief in bank

नालागढ़ स्टेट बैंक में चोरी का प्रयास

Mon, 01 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Updated Mon, 01 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
thief in bank
स्टेट बैंक नालागढ़ शाखा में अज्ञात चोरों ने लॉकर रूम का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन, कैश व अन्य सामान दूसरे कमरे में होने से चोरी होने से बच गई। रविवार को बैंक बंद था। रात्रि के समय चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। सोमवार सुबह बैंक के सफाई कर्मी बैंक पहुंचे तो बैंक लंच रूम की खिड़की टूटी हुई पाई। उन्होंने इसकी सूचना ब्रांच के प्रभारी विकास सिसोदिया को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बैंक प्रभारी मौके पर पहुंचे। मौके पर देखा तो लंच रूम की खिड़की टूटी हुई थी। चोर कट्टर से दरवाजा तोड़कर लॉकर रूम में घुसे थे। लेकिन, लॉकर रूम में सभी लॉकर खाली थे। कैश की सेफ व अन्य सामान साथ लगते कमरे के लॉकर में थे। जिससे चोरी नहीं हो पाई। विकास सिसोदिया ने बताया कि अगर चोर इस लॉकर रूम में जाते दो काफी नुकसान हो सकता था। उधर, डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने 457 व 511 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed