फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The temple Pujari murder in daralghat

मंदिर के पुजारी की सराय में पीट-पीटकर हत्या

Fri, 27 Jan 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 27 Jan 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
The temple Pujari murder in daralghat
कसयालधर में सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर के पुजारी की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। - फोटो : demo pic

कसयालधर में सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर के पुजारी की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। युवक का शव मंदिर सराय के बिस्तर पर खून से सना मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि सिर पर गहरी चोटें और शरीर पर घाव हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या करने से पहले उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई है। परिजनों ने पड़ोस के ही एक युवक पर हत्या का शक जाहिर किया है। रात करीब दस बजे तक युवक के फोन से दोस्तों को वाहट्सऐप पर मेसेज भी गए हैं। जाहिर इसके बाद ही हत्या को अंजाम दिया गया।  

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पिंकू राम (40) पुत्र घमीराम निवासी पडियार डाकघर कंधर कस्यालधार स्थित सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर का पुजारी था। वह हर रोज पूजा अर्चना के बाद रात को घर लौट आता था। लेकिन उस दिन नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव की मंदिर की सराय में मिला। परिजनों ने पड़ोसियों पर ही हत्या का शक जाहिर किया है। साथ ही पुलिस को दिए बयान में कहा है कि कुछ अरसा पहले ही मृतक ने वन भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


पत्नी ने दी मर्डर की सूचना
पुलिस में दिए बयान में मृतक की पत्नी ने कहा है कि वह अपने पति को बार-बार फोन करती रही थी लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस पर उसकी पत्नी मंदिर चली गई। जब वह मंदिर की सराय में गई तो उसने देखा की सराय के अंदर लगा बिस्तर खून से सना पड़ा है। पति मुंह के बल पड़ा था। वह भी खून से सना था। उसने इसकी सूचना मृतक के बड़े भाई को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दाड़लाघाट कुलवंत अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए। मृतक के सिर और मुंह पर गहरी चोटें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक ने की थी अतिक्रमण की शिकायत
एएसपी मनमोहन सिंह ने कहा कि कुछ समय पहले मृतक ने अपने कुछ पड़ोसियों के खिलाफ वन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर शिकायत की थी। परिजनों ने उन्हीं पड़ोसियों पर कत्ल के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुुर्द कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed