फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The medicin industries caught a fire

दवा उद्योग में आग से दो करोड़ की संपत्ति राख

Fri, 18 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Fri, 18 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
The medicin industries caught a fire

नामी दवा निर्माता कंपनी सिपला के मलपुर स्थित यूनिट-दो में वीरवार सुबह आग लगने से करीब एक करोड़ रुपये की मशीनरी और अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। उद्योग की तीसरी मंजिल में आग क्वालिटी कंट्रोल एरिया में सुबह करीब 7:20 बजे लगी। इसकी भनक सिक्योरिटी अलार्म बजने के बाद लगी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उद्योग के इस एरिया में छह माह से कोई उत्पादन नहीं किया जा रहा था। इस कारण यहां कामगारों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा। आग को दमकल विभाग बद्दी और कंपनी कामगारों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए पांच घंटे में काबू किया है। इस दौरान मीडिया के प्रवेश पर भी कंपनी ने रोक लगा दी। 
विज्ञापन


आगजनी के कारण उद्योग के तीसरे माले का फ्लोर भी गिर गया। साथ ही उद्योग की 18 एचपीएलसी मशीनें और एक जीसी मशीन इस अग्निकांड में जलकर तबाह हो गई। इस दौरान मौके पर बद्दी पुलिस भी मौजूद रहीं। उद्योग के कर्मचारियों ने करीब 40 मिनट बाद दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। इस कारण दमकल कर्मियों के पहुंचने तक आग उद्योग के करीब 200 वर्ग मीटर एरिया में फैल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल अधिकारी प्रकाश चंद शर्मा ने कहा कि उन्हें आठ बजे आग की सूचना दी गई। विभाग की टीम के पहुंचने तक आग काफी अधिक फैल गई थी। आग को उद्योग की खिड़कियों के शीशे तोड़कर चार घंटे की मशक्कत के बाद काबू किया। उन्होंने कहा कि आग से मशीनरी और भवन को करीब 1 करोड़ रुपये का नुकसान पहुुंचा है। सिपला यूनिट दो की तीसरी मंजिल में आग का मुख्य कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। कंपनी प्रबंधन ने कहा कि इस एरिया में कोई भी वर्कर मौजूद नहीं था। छह माह से यहां कोई प्रोडक्शन का काम नहीं हो रहा था। 

घरेलू गैस सिलेंडर में आग से नुकसान
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के प्लांकवाला गांव में एक व्यक्ति घरेलू गैस सिलेंडर की आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। सिलेंडर में आग से भवन में रह रहे लोगों और आसपास भी दहशत का माहौल बन गया। हादसा बुधवार देर शाम जगदीश चंद के मकान में रह रहे किरायेदार विनोद कुमार के कमरे में हुआ। रात का खाना बनाते समय अचानक से सिलेंडर लीक कर गया। स्थानीय लोगों ने भी इसे बुझाने का प्रयास किया। 


आग को काबू में न आता देख दमकल विभाग को गुरुपाल सिंह ने फोन पर सूचना दिया। इसके बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे में आग को काबू किया। आग के कारण कमरे में रखा सारा इलेक्ट्रॉनिक का सामान, बिस्तर, व्यक्तिगत दस्तावेज जलकर राख हो गए। दमकल अधिकारी प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि आग से मकान को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है। आग को आधे घंटे में काबू कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed