फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The Fire in factory, in Manpura

गत्ता फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला

Tue, 27 Sep 2016 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 27 Sep 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
The Fire in factory, in Manpura
किश्नपुरा में गत्ता उद्योग के शेड में आग लगने से करीब 40 लाख का सामान जलकर राख हो गया है। - फोटो : Demo Pic

किश्नपुरा में गत्ता उद्योग के शेड में आग लगने से करीब 40 लाख का सामान जलकर राख हो गया है। नुकसान का यह प्रारंभिक आंकड़ा बताया जा रहा है। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। रविवार रात करीब एक बजे आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। हादसे में किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है। घटना के वक्त प्रोडक्शन बंद पड़ी थी।

विज्ञापन


दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद मौके पर मौजूद सिक्योरिटी और अन्य लोगों ने आग को उद्योग के मौजूदा उपकरणों से बुझाने का प्रयास किया। आग के काबू न आने पर दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। उद्योग के पास फायर एनओसी व सुरक्षा उपकरणों की पूरी सुविधा होने के बावजूद भी इसे काबू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


दमकल विभाग बद्दी से ऑफिसर प्रकाश चंद शर्मा और नालागढ़ से हितेंद्र कंवर के नेतृत्व में बचाव अभियान को चार घंटे चलाकर 20 टैंकरों का पानी चार वाहनों की मदद से शेड में गिराया गया। उद्योग के मालिक मोहित गुप्ता ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग में उनकी करीब 40 लाख की संपत्ति राख हुई है। फायर आफिसर प्रकाश चंद शर्मा और हितेंद्र कंवर ने बताया कि आग को चार घंटे चार दमकल वाहनों के साथ मशक्कत करने के बाद काबू किया। आग में 40 लाख का गत्ता और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हुआ है। उद्योग के पास फायर एनओसी मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed