फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The car;s hit in baddi

हाउसिंग बोर्ड एरिया में शरारती तत्वों ने तोड़ डाले आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे

Tue, 25 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Tue, 25 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
The car;s hit in baddi

विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड एरिया बद्दी के फेस-दो में शरारती तत्वों ने आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। रात के अंधेरे में कुछ लोग सड़क किनारे खड़े वाहनों को अपना शिकार बना रहे हैं। फेस-2 में तीन दिन से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

शरारती तत्वों से अपने वाहनों को बचाने के लिए क्षेत्र के लोग खुद रात भर पहरेदारी करने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की इलाके में गश्त कम रहने से असामाजिक तत्व इस प्रकार की हरकतें कर रहे हैं। इसका नुकसान आम लोगों को
विज्ञापन


उठाना पड़ रहा है। स्थानीय डाक्टर विवेक आर्यन, तुषार, ललित, संजय नरुला, मदन शर्मा और रमेश कुमार ने कहा कि दो दिन में विकास राजू की इटियोस गाड़ी, राजू और जयवीर की आल्टो गाड़ी का शीशा तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात निखिल की ईटियोज गाड़ी और स्कार्पियो गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। रेजिडेंस वेलफेयर सोसायटी ने कालोनी में हो रही गाड़ियों से तोड़फोड़ को लेकर  एसपी बशेर सिंह को ज्ञापन सौंपकर गश्त बढ़ाने की मांग की। रेजिडेंस वेलफेयर सोसाइटी


अध्यक्ष संजीव बस्सी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीएन बंसल, राजेश बंसल, उपाध्यक्ष पवन जिंदल, राम बली, महासचिव दर्शन पाल, अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष किशोर ठाकुर, सहसचिव सेामनाथ पाल, आदित्य चड्डा और जसविंद्र ठाकुर ने एसपी बशेर सिंह से मांग उठाई कि हाउसिंग बोर्ड एरिया में लगातार होती घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed