फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Son and father kidnapped in solan city

कारोबारी बेटे और बाप का गन प्वाइंट पर अपहरण

Fri, 27 Jan 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 27 Jan 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
Son and father kidnapped in solan city
राजगढ़ मार्ग पर स्थित अपने घर की पार्किंग में कार पार्क कर रहे कारोबारी बाप-बेटे को तीन नकाबपोशों ने गन प्वाइंट पर किडनैप कर लिया। - फोटो : demo pic

राजगढ़ मार्ग पर स्थित अपने घर की पार्किंग में कार पार्क कर रहे कारोबारी बाप-बेटे को तीन नकाबपोशों ने गन प्वाइंट पर किडनैप कर लिया। हमलावर आसपास पहले से ही छिपकर घात लगाए बैठे थे। कार पार्क करते वक्त मुंह पर कपड़ा बांधे अपहरणकर्ता पिता और पुत्र की तरफ झपटे। गन प्वाइंट पर दोनों को पिछली सीट पर बैठा दिया और गाड़ी उनके मालरोड स्थित फाइनेंस कंपनी कार्यालय ले गए। बताया जा रहा है कि वहां एक व्यक्ति विशेष के फाइनेंस (ऋण) से जुड़े कागजात उन्होंने कब्जे में लिए और दोनों को दोबारा गाड़ी में धकेल दिया और मारपीट करने लगे।

विज्ञापन


आरोप है कि इतने में ही एक हमलावर ने एक फायर बेटे पर कर किया दिया लेकिन बाप ने बेटे को पीछे खींच लिया। इससे वह बाल-बाल बचा। बाद में दोनों बाप बेटे को नशीला पदार्थ सूंघाकर शमलेच के पास जंगल में फेंक दिया। कुछ दूरी पर गाड़ी छोड़कर नकाबपोश फरार हो गए। बाप और बेटे की इस तरह की शिकायत पर पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शनिवार को एफएसएल की टीम घटनास्थल का दौरा करेगी। मामला पारिवारिक रंजिश का भी बताया जा रहा है। एसपी अंजुम आरा ने कहा कि अमित अग्रवाल पुत्र चंद्रपाल निवासी नारायण विला सूर्या विहार राजगढ़ रोड सोलन का रहने वाला है। वह आनंद फाइनेंस इनवेस्टमेंट कंपनी चलाता है। उसके पिता हिमाचल कोआपरेटिव एग्रीकल्चर एंड क्रेडिट कंपनी में बतौर सचिव कार्यरत हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार देर रात की घटना
मामला बुधवार देर रात का है। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कार्यालय ले जाकर अपहरणकर्ता कह रहे थे कि राजकुमार मितल के सारे लोन के कागज हमें दे दो, नहीं तो तुम्हें मार देंगे। डर के कारण उन्होंने कार्यालय में वापस आकर उन्हें सारे कागज दे दिए और इसके बाद इन दोनों को कार में बैठाकर शमलेच की तरफ ले गए। रास्ते में उन्होंने गोली भी चलाई। लेकिन उसके पिता ने अमित को उसे पीछे खींच लिया। इस कारण उसे गोली नहीं लगी। पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी विवाद में मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 जगह साइन करवाए एक करोड़ रुपये भी मांगे
एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्ज किया जा चुका है। मामले की जांच की जा रही है। शनिवार को एफ एसएल की टीम शमलेच में जाकर भी तहकीकात करेगी। बताया कि मिली शिकायत में कहा है कि इन नकाबपोश व्यक्तियों ने पिता-पुत्र से करीब 60 से 70 कागजों पर हस्ताक्षर भी करवाए। इसके बाद उनसे एक करोड़ की मांग की। उन्हें कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर वह तीनों भाग गए। इस संदर्भ में मामला दर्ज करके पुलिस कार्यवाही अमल में ला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed