फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   rouri plant accident, young boy dead

रौड़ी प्लांट में हादसे में युवक की मौत पर मचा बवाल

Thu, 22 Dec 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन Updated Thu, 22 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन

अंबुजा सीमेंट कंपनी के रौड़ी प्लांट में काम के दौरान एक श्रमिक की मौत हो गई है। मृतक तीस वर्षीय अजय फतेहपुर कांगड़ा का रहने वाला था। काम के दौरान प्रबंधन की लापरवाही के कारण हादसा बताया जा रहा है। मृतक युवक के साथी श्रमिकों की शिकायत पर पुलिस ने अंबुजा प्रबंधन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हादसे में कामगार की मौत के बाद रौड़ी प्लांट के वर्करों में रोष के कारण दिन भर खूब बवाल मचा। जबकि लंबे समय से मजदूरों के निष्कासन को लेकर प्रदर्शन चल रहा है। स्थिति को देखते हुए पुलिस की एक टुकड़ी प्लांट की सुरक्षा के लिए लगा दी गई है। वहीं मृतक के मुआवजे को लेकर प्रबंधन और यूनियन की बैठक में सहमति बताई जा रही है।
विज्ञापन


यूनियन के पदाधिकारियों का आरोप है कि प्लांट को जल्दी चलाने के चक्कर में कामगार की मौत हो गई। बताया कि पिछले दो दिन पहले कंपनी के प्लांट में कुछ तकनीकी खामी आई थी जिसे रिपयेर किया गया, लेकिन मानकों को ध्यान में रखकर रिपेयर नहीं हुआ। प्लांट को जल्द चलाने के चक्कर में वहां काम कर रहा तीस वर्षीय अजय निवासी फतेहपुर कांगड़ा प्लांट में गिर पड़ा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर सिंह राठौर ने की है। उन्होंने बताया कि आईजीएमसी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कामगार संगठन की ओर से दाड़ला सीमेंट उद्योग के बीच वार्ता हुई जिसमें कामगार संगठन के पदाधिकारियों ने कंपनी के समक्ष मुआवजे व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की शर्त रखी। बताया जा रहा है कि प्रबंधन ने मांगें मान ली है।


वहीं नियमों के तहत हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। वहीं लापरवाह प्रबंधन के अधिकारियों के इस्तीफे की मांग भी यूनियन ने जोर शोर से उठाई। भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष कृष्ण शर्मा और सीटू के अध्यक्ष लच्छी राम ने नियमों के तहत कंपनी से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा मांगा है। लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed