फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   metal theft from factory

कारखाने की दीवार तोड़ लाखों का तांबा चोरी

Sat, 26 Mar 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन Updated Sat, 26 Mar 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
metal theft from factory
नालागढ़ के किरपालपुर में स्थित एक जेबी कंडक्टर एवं केबल कंपनी में चोरों ने दीवार तोड़ कर फैक्टरी के स्टोर में रखी साढ़े पांच क्विंटल तांबे की तार चोरी कर ली है। - फोटो : Demo Pic

नालागढ़ के किरपालपुर में स्थित एक जेबी कंडक्टर एवं केबल कंपनी में चोरों ने दीवार तोड़ कर फैक्टरी के स्टोर में रखी साढ़े पांच  क्विंटल तांबे की तार चोरी कर ली है। चोरी हुई तांबे की तार की कीमत ढाई लाख के करीब आंकी गई है। पुुलिस के मुताबिक जिस समय चोरी हुई उस दौरान फैक्टरी बंद थी और फैक्टरी में दो कामगार सोए हुए थे। पुलिस ने 408 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दो माह के भीतर दीवार तोड़ कर चोरी करने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले राजपुर में 2 फरवरी को दीवार तोड़कर चोर करियाने की दुकान से हजारों रुपये का सामान चोरी करके ले गए थे। इसके 20 दिन बाद इसी गांव में एक मोबाइल की दुकान की दीवार तोड़ कर 60 हजार रुपये के मोबाइल चोरी हुए थे। इसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


कंपनी के पार्टनर रोहन कुमार की शिकायत पर नालागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रोहन कुमार ने पुलिस को बताया कि होली को फैक्टरी में अवकाश था। रात के समय दो कामगार फैक्टरी के अंदर सोए हुए थे। इस बीच चोरों ने दीवार तोड़ कर फैक्टरी में रखी तांबे की तार चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब कामगार नींद से उठे तो उन्होंने फैक्टरी की टूटी हुई दीवार को देखा। स्टोर से साढ़े पांच क्विंटल तांबे की तार गायब थी। मामले की जांच कर रहे एएसआई स्वतंत्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फैक्टरी के लोग चोरी में शामिल होना लग रहा है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने 408 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed