{"_id":"57cc5ca84f1c1bb030317520","slug":"industry-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग में आग, 50 लाख का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उद्योग में आग, 50 लाख का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भुड्ड बैरियर के समीप एक रजाई और गद्दा निर्माता उद्योग के शेड में भीषण आग लगने से पचास लाख के नुकसान का अनुमान है। हादसा रविवार दोपहर तीन बजे घटा। उस वक्त उद्योग में प्रोडक्शन चली हुई थी। कच्चे माल ने सबसे पहले आग पकड़ी। इस दौरान अफरातफरी मच गई। सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। करीब तीन घंट से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आगजनी के कारणों का पता नहीं चल सका है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद कर्मचारी आग बुझाने में लग गए। दमकल विभाग बद्दी के दो वाहन और वर्धमान उद्योग का एक वाहन ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारी प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि मौके पर तीन दमकल वाहनों ने आग पर काबू किया। आग के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है।