{"_id":"580766404f1c1b726b70456c","slug":"in-charas-case-one-security-guard-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्योरिटी गार्ड की आड़ में चला रहा था चरस का धंधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिक्योरिटी गार्ड की आड़ में चला रहा था चरस का धंधा
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Thu, 20 Oct 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी में दो साल से नशेड़ियों को चरस मुहैया करवा रहे एक सिक्योरिटी गार्ड को बद्दी जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने रंगे हाथ 114 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी अजय शर्मा पुत्र रिखी राम शर्मा गांव चौंतड़ा पोस्ट ऑफिस मेहर तहसील एवं जिला हमीरपुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी गुल्लरवाला स्थित धागा उद्योग से एक सौ मीटर की दूरी पर चरस की सप्लाई देने की फिराक में था। सूचना के तहत आरोपी अजय छह साल से धागा उद्योग में काम कर रहा है और दो सालों से बद्दी में चरस के कारोबार को चला रहा था। आरोपी उद्योग में भी कामगारों को नशे की सामग्री उपलब्ध करवा रहा था।
विज्ञापन
चरस के इस मामले ने एक बार फिर प्रदेश के बार्डर पर पुलिस की तस्करों पर ढीली पकड़ को साबित किया है। नशे के सौदागर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से बैठकर औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के उद्योगों, ट्रक, पिकअप यूनियनों, चालकों, स्कूल-कॉलेजों तथा निजी विश्व विद्यालयों तक आसानी से चरस, गांजा, अफीम और नशीली दवाओं को बेचा जा रहा है। अपराधियों पर लगाम कसने के मामले में पुलिस केवल छोटे सप्लायरों को ही गिरफ्तार करने तक सीमित रह चुकी है।
विज्ञापन
नशे पर लगातार हो रही कार्रवाई
एसपी बशेर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि थानों में विशेष टीमें बनाई गई हैं। एसआईयू को भी इसके लिए अलर्ट पर रखा है। कहा कि इस साल पुलिस ने एनडीपीएस के मामलों में दो गुना तक बढ़ोतरी की है।