{"_id":"581489b44f1c1b250ebc2166","slug":"husband-arrest-in-case-o","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापिका की मौत के मामले में पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अध्यापिका की मौत के मामले में पति गिरफ्तार
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Sun, 30 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के सरकारी स्कूल में तैनात अध्यापिका की मौत के मामले में नालागढ़ पुलिस ने पति विशाल मोदगिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका सीमा शर्मा की मां संतोष रानी की शिकायत पर धारा 306 के तहत दर्ज मामले के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि महिला की वीरवार को जहरीले पदार्थ से तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद पति ने ही महिला को नालागढ़ अस्पताल में दाखिल करवाया था। आरोपी पति का काफी समय से एक विदेशी महिला के साथ शादी को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विदेश जाने के लिए आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम पर 18 लाख का लोन लेकर विदेशी महिला के पास जाने की पूरी तैयारी भी कर ली थी। लेकिन पेशे से सरकारी स्कूल टीचर सीमा ने वीरवार को अपने पति से तंग आकर जहर पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
मृतका की मां के अनुसार आरोपी पत्नी से केवल अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करता था। पारिवारिक कार्यक्रमों और त्यौहारों में भी वह घर पर नहीं रहता था। इस बात को लेकर सीमा काफी परेशान रहती थीं। दोनों के एक बेटा और एक बेटी भी है।
एसपी बशेर सिंह ने कहा कि नालागढ़ थाना में धारा 306 के तहत दर्ज मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पति द्वारा पत्नी के नाम पर 18 लाख का लोन लिया था। साथ ही आरोपी के विदेशी महिला के साथ संबंधों की भी पुष्टि हुई है।