{"_id":"583ec4074f1c1b0c1ede6da1","slug":"dicpute-in-nalagrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक यूनियन के दफ्तर में कैशियर पर तानी रिवाल्वर, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक यूनियन के दफ्तर में कैशियर पर तानी रिवाल्वर, तनाव
ब्यूरो, सोलन
Updated Wed, 30 Nov 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
दस हजार के करीब ट्रकों के बेड़े वाली सबसे बड़ी ट्रक यूनियन नालागढ़ पर अपना सिक्का जमाने की कोशिश दो गुटों में बड़े विवाद का कारण बन गई है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस हजार के करीब ट्रकों के बेड़े वाली सबसे बड़ी ट्रक यूनियन नालागढ़ पर अपना सिक्का जमाने की कोशिश दो गुटों में बड़े विवाद का कारण बन गई है। मंगलवार को इसी विवाद के चलते यूनियन के कैशियर पर रिवाल्वर तानने के आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
इसमें एक गुट के आठ लोगों के नाम एफआईआर में नामजद हुए हैं। विवाद मंगलवार को आयोजित बैठक के दौरान गहराया था। लेकिन अब दो गुटों का तनाव चरम पर पहुंच गया है। इसमें कई राजनैतिक रसूख वाले भी शामिल हैं। लिहाजा मामला काफी चिंताजनक हो सकता है। उधर पुलिस मामले को लेकर अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन
नालागढ़ ट्रक यूनियन में बंदूक की नोक पर मारपीट का मामला सामने आया है। यूनियन के कैशियर बीर सिंह चंदेल की ओर से इस संबंध में आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। नालागढ़ थाना पुलिस की ओर से शिकायत पर धारा 341, 323, 147, 148, 149 आईपीसी व आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों पक्षों में आपसी रंजिश का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
रिवाल्वर के दम पर मारपीट से एक दिन पूर्व भी दोनों पक्षों में यूनियन की बैठक के दौरान ट्रकों को लेकर तीखी नोकझोंक हुई थी। इसका यूनियन कार्यालय में ही मंगलवार को आपसी समझौता करवा दिया था। इसके बावजूद आरोप है कि बुधवार की सुबह यूनियन का कैशियर बीर सिंह चंदेल जब नौ बजे कार्यालय की सीढ़ियां चढ़ रहा था तो आरोपी हरपाल, सरबजीत, बिंद्र, गुरचरण और चार अन्य ने इसके साथ मारपीट की। इस दौरान हरपाल ने रिवाल्वर तानकर उसे धमकाने का भी प्रयास किया।
एसपी बददी बशेर सिंह ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत पर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।