फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Danughat murder case solved, frien killed him

पुलिस जांच में खुलासा, दोस्तों ने ही ली थी युवक की जान

Fri, 08 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 08 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Danughat murder case solved, frien killed him
दानोघाट में 24 साल के युवक की हत्या की वजह अवैध संबंध और पैसों के लेनदेन का विवाद है। शक की सूई किसी और पर नहीं बल्कि युवक के दो दोस्तों पर ही घूमी है। - फोटो : demo pic

दानोघाट में 24 साल के युवक की हत्या की वजह अवैध संबंध और पैसों के लेनदेन का विवाद है।  शक की सूई किसी और पर नहीं बल्कि युवक के दो दोस्तों पर ही घूमी है। मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लेकिन उसका साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

विज्ञापन


 पुलिस ने हत्याकांड के संदिग्ध 35 वर्षीय युवक अमरचंद उर्फ बबलू पुत्र अभिराम निवासी घणाहट्टी  शिमला को गिरफ्तार किया है। 6 जुलाई को दानोघाट से करीब 500 मीटर दूरी पर पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया था। शव की पहचान उसके पास से मिले आईडी कार्ड से स्थानीय युवक हुकुम चंद (24) पुत्र सतीश कुमार निवासी गांव री कोलका के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


मृतक का एक हाथ था। बिजली का करंट लगने से उसकी एक बाजू कट गई थी। वह रविवार से घर नहीं आया थ। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन द्वारा सूचित किया की घासनी में शव पड़ा है। इसके बाद शव की पहचान हुकुमचंद के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल लोकेशन से खुला राजा
पुलिस के मुताबिक हत्याकांड वाले दिन धरे गए संदिग्ध की मोबाइल लोकेशन उसी स्थान की निकली है, जहां से लाश बरामद हुई है। मुख्य आरोपी की लोकेशन भी वहीं की निकली है। पुलिस ने जाल बिछाते हुए मुख्य आरोपी के साथी को तो दबोच लिया लेकिन हत्या करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।

हत्या की वजह
पुलिस के मुताबिक मुख्य हत्यारोपी के घर मृतक युवक हुकमचंद का आना जाना था। पूछताछ में पता चला है कि मुख्य आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के साथ युवक के अवैध संबंध हैं। बिजली बोर्ड से मुआवजा राशि भी कुछ अरसा पहले युवक को मिली थी। इसके बाद उसने एक कार भी ली थी। इसे वह टैक्सी के रूप में चलाता था। पैसे के लेनदेन और गाड़ी के कागजों के पीछे भी विवाद चल रहा था।


गाड़ी से सिर कुचलने की कोशिश
पुलिस को अंदेशा है कि मारपीट के बाद युवक के सिर को गाड़ी से भी कुचला है। जांच अधिकारी का कहना है कि मौत संदिग्ध लग रही है। मामला तो हत्या का ही है। लेकिन इसमें कई चीजें सामने आ सकती हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। यह भी हो सकता है कि उसका कत्ल कहीं और किया हो और शव उसके घर के करीब फेंका हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed