{"_id":"48136087aa3a9571739351e96fca4b9a","slug":"crime-in-solan-mafia-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप-बेटे पर खनन माफिया ने किया हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाप-बेटे पर खनन माफिया ने किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ के चंगर क्षेत्र गुलरवाला करसोली पंचायत के देवली गांव में आधा दर्जन खनन माफिया ने तीन लोगों की जमकर धुनाई कर दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। शोर मचाने पर सभी हमलावर मौके से भाग गए। यह घटना सोमवार मध्य रात्रि की है।
विज्ञापन
देवली निवासी गुरमेल सिंह को सूचना मिली की उसकी जमीन के साथ खनन हो रहा है। जिस पर गुरमेल अपने बेटे सुनील व भतीजे कुलविंद्र को बाइक पर लेकर देवली गांव के साथ लगते पुल पर गया। जैसे ही पुल पर गया तो वहां पर पहले से खड़ी इनोवा गाड़ी ने उसे हिट किया जिससे वह तीनों जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन
इस दौरान इनोवा गाड़ी से आधा दर्जन लोग हॉकी डंडों के साथ उतरे और इससे पहले कि ये लोग कुछ बोलते उन पर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। शोर मचाने पर जैसे ही गांव के लोग मौके पर आने लगे तो वे सभी गाड़ी में बैठ कर वहां से भाग गये सात ही जेसीबी व दो टिप्पर भी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
डीएसपी नालागढ़ खजाना राम ने बताया कि जोघो पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।