फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Court decision dishobey, Khokha market again strat in parwanoo

कोर्ट के आदेश दरकिनार, फिर सज गई खोखा मार्केट

Tue, 09 May 2017 10:23 PM IST
सोलन,परवाणू, ब्यूरो
सोलन,परवाणू, ब्यूरो Updated Tue, 09 May 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Court decision dishobey, Khokha market again strat in parwanoo
रेहड़ी-खोखा मार्केट से कोर्ट के आदेश के बाद हिमुडा द्वारा हटाए खोखे रात को एक बार फिर अपने पुराने ठिकानों पर सज गए। - फोटो : अमर उजाला

रेहड़ी-खोखा मार्केट से कोर्ट के आदेश के बाद हिमुडा द्वारा हटाए खोखे रात को एक बार फिर अपने पुराने ठिकानों पर सज गए। लेकिन प्रशासन ने इन्हें हटाने की जहमत नहीं उठाई। हिमुडा ने हालांकि इस बाबत स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों को पत्र भेजकर सूचित किया था। हैरत इस बात की है कि यह खोखे कोर्ट के आदेश के बाद यहां से हटाए गए थे। ऐसे में खोखों का दोबारा यह स्थापित होना स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाता है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व कोर्ट में लंबे समय से चल रहे मामले में हिमुडा के पक्ष में फैसला आया था। फैसले में कोर्ट ने स्थानीय रेहड़ी मार्केट में चल रहे लगभग 40 खोखों को अवैध घोषित बताते हुए इन्हें वहां से हटाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मदद से हिमुडा ने इन्हें हटा दिया था। लेकिन एक बार फिर यह खोखे परवाणू शहर में सज गए हैं।
विज्ञापन


रातोंरात ही लग गए हटाए गए खोखे
कोर्ट के आदेशों के बाद बड़ी मुश्किल से हटाए गए खोखे सोमवार रात फिर से अपनी पुरानी जगह पर लगा दिए गए। मंगलवार सुबह खोखे हटाने से खाली पड़ी जगह एक बार फिर खोखों से लदी नजर आई। मंगलवार को लोगों में यह चर्चा आम थी की आखिर किसकी शह पर खोखाधारक  एक बार फिर यहां बैठ गए। वहीं सारा दिन यह खोखे रेहड़ी मार्केट में लगे रहे लेकिन प्रशासन ने इन्हें हटाने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोखा धारकों के बसाने की स्थायी व्यवस्था नहीं
परवाणू में इस समय लगभग 150 खोखे हैं। इनके सहारे कई परिवारों का पेट पल रहा है लेकिन हर समय उन्हें उजड़ने का भय सताता रहता है। कोर्ट के आदेशों पर 40 खोखे हटाए गए हैं लेकिन इसके अलावा अभी भी सैकड़ों खोखों को लेकर कोर्ट में केस चल रहे हैं। 40 खोखे हटाए गए हैं लेकिन उनको दोबारा बसाने की अभी तक व्यवस्था नहीं हो पाई है। ऐसे में यदि कोर्ट अन्य खोखों को हटाने के आदेश करता है तो इन परिवारों को रोजी रोटी के लाले पड़ जाएंगे।

हिमुडा ने जारी किए पत्र
हिमुडा के अधिशासी अभियंता आरसी भाटिया ने कहा कि कुछ लोगों ने दोबारा खाली करवाई जमीन पर रातोंरात खोखे लगा डाले हैं। यह कोर्ट के आदेशों की सरेआम अवहेलना है। उन्होंने बताया कि अगले एक दो दिन में हिमुडा इस पर एक्शन लेगी। कोर्ट की अवहेलना को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस को पत्र भेजा है।


पुलिस फोर्स भेजी जाएगी : मीनाक्षी
परवाणू थाना की प्रभारी मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि उन्हें हिमुडा से इस बाबत पत्र मिला है। लेकिन इसमें पुलिस का कोई सीधा रोल नहीं है। हिमुडा इस मामले में कोई कार्रवाई करती है तो लॉ एंड आर्डर मेंटेन रखने के लिए पुलिस फोर्स भेजी जाएगी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed