{"_id":"5817786e4f1c1b5e38435b96","slug":"brother-broken-teeth","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे फोड़ने को लेकर हुए झगड़े में तोड़े भाई के दांत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटाखे फोड़ने को लेकर हुए झगड़े में तोड़े भाई के दांत
अमर उजाला,ब्यूरो, नालागढ़ (सोलन)।
Updated Mon, 31 Oct 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर दो सगे भाइयों का झगड़ा पुलिस तक पहुंच गया। मौका खुशी का था, लेकिन दोनों भाइयों के बीच पटाखे चलाने को लेकर तकरार हो गई। दीपावली की रात बड़े भाई ने छोटे भाई पर मारपीट करने का मुकदमा जोगो पुलिस चौकी में दर्ज करवाया है। दोनों भाइयों में पटाखे चलाने को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि छोटे भाई ने गुस्से में आकर बड़े भाई को मुक्का रसीद कर दिया। इससे बड़े भाई के तीन दांत टूट गए। मामला कश्मीरपुर गांव का है।
विज्ञापन
दीपावली की रात खाना खाने के बाद 37 वर्षीय सुभाष अपने घर के आंगन में पटाखे फोड़ रहा था। बड़े भाई सतीश उम्र 50 ने बच्चों के डर का हवाला देते हुए पटाखे नहीं फोड़ने को कहा। इसी बात को लेकर सुभाष अपने बड़े भाई से मारपीट करने लगा। एसपी बद्दी बशेर सिंह ने कहा कि मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का मेडिकल करवा दिया गया है, जांच जारी है।
विज्ञापन