{"_id":"572f81114f1c1b71275ce6d6","slug":"atm-master-mind-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम लूट के दूसरे मास्टर माइंड तक पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम लूट के दूसरे मास्टर माइंड तक पहुंची पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
Updated Sun, 08 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के बरोटीवाला में एटीएम लूट का दूसरा मुख्य आरोपी सरपंच बलवंत जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। मामले के पहले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एसआईयू व बरोटीवाला पुलिस ने दूसरे मुख्य आरोपी के ठिकाने को भी ट्रेस कर लिया है। पुलिस को एक बार फिर पाकिस्तान बार्डर के साथ लगते फिरोजपुर शहर में आरोपी के ठिकाने की पहचान हुई है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी को दो दिनों के भीतर गिरफ्तार किया जा सकता है। गौरतलब है कि बलवंत फिरोजपुर शहर से पाकिस्तान बार्डर की ओर लगती तेला गांवा पंचायत का मौजूदा सरपंच होने के साथ पंजाब पुलिस में चोरी अन्य अपराधों के सात मामलों में आरोपी है। साथ ही वह ड्रग्स एडिक्टिड भी है।
विज्ञापन
एटीएम लूट को अंजाम देने वाले दो मुख्य आरोपी प्रीतपाल सिंह उर्फ मींटू व बलवंत के अतिरिक्त अन्य चार आरोपी यूपी के ड्रग्स सप्लायर बताए जा रहे हैं। मुख्य आरोपियों को भी यह ड्रग्स उपलब्ध करवाते रहे हैं। पुलिस दो अन्य आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में है।
विज्ञापन
बरोटीवाला में 20 मार्च को 10.80 लाख रुपये कैश से भरे एटीएम को उखाड़कर ले जाने वाले पहले मुख्य आरोपी को कसौली कोर्ट ने छह दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस दौरान पुलिस को आरोपी से एटीएम लूट के साथ बद्दी में ड्रग्स सप्लाई करने वालों तक पहुुंचने का भी नया रास्ता मिलने की उम्मीद है। एसपी बद्दी बशेर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है कि पहला मुख्य आरोपी प्रीतपाल उर्फ मींटू 19 साल से लगातार ड्रग्स का प्रयोग कर रहा है। मींटू को हर दो से तीन घंटे में ड्रग्स की जरूरत रहती है। बहरहाल पुलिस हिरासत में आने के बाद आरोपी को मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।
आरोपी प्रीतपाल औद्योगिक क्षेत्र में वर्ष 1993 से अपने भाई के साथ उद्योग चला रहा है। इस दौरान वह 19 साल से आसानी से ड्रग्स का सेवन करता रहा। पुलिस के लिए अब यह जांच का विषय है कि बद्दी में ड्रग्स को किस प्रकार पहुुंचाया जा रहा था। बीबीएन में बाहरी राज्यों से आवागमन को लेकर पुलिस की कोई चेक पोस्ट मौजूद नहीं है। ऐसे में नशे के कारोबारियों के लिए औद्योगिक क्षेत्र में नशे की खेप के साथ प्रवेश करना कोई बड़ी बात भी नहीं है।