{"_id":"5cd07850bdec2206ff5a5799","slug":"91557166160-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मंजिला भवन से गिरकर रिटायर्ड डॉक्टर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चार मंजिला भवन से गिरकर रिटायर्ड डॉक्टर की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। देउंघाट सोलन में एक चार मंजिला भवन से गिरकर सेवानिवृत्त डॉक्टर की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह की है। इसके बाद घायल अवस्था में उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सोलन के देउंघाट के समीप अपने रिश्तेदार के पास लंदन से आए 85 वर्षीय सेवानिवृत्त डॉक्टर हरदेव सिंह सेवानिवृत्ति के बाद लंदन में रह रहे थे। इन दिनों सोलन के देउंघाट में अपने भतीजे के पास आए थे। जब अपने भतीजे के अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की छत पर खड़े थे कि अचानक से नीचे गिर पड़े।
स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
एएसपी सोलन शिव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति छत से गिर गया है जिसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस टीम मौके पर गई थी। घायल व्यक्ति को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर हर पहलू से जांच कर रही है।