फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अर्की के एक व्यक्ति से टावर लगाने के नाम पर की दस लाख रुपये की ठगी

अर्की के एक व्यक्ति से टावर लगाने के नाम पर की दस लाख रुपये की ठगी

Thu, 21 Feb 2019 06:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
कुराहू के एक व्यक्ति से टावर लगाने के नाम पर की दस लाख ठगे
विज्ञापन

दाड़ला के मटेरनी निवासी श्याम लाल से ठगी, धोखे का पता चलने के बाद दी पुलिस में शिकायत
जमीन पर टावर का 70 लाख किराया देने के नाम पर झांसा, रिश्तेदारों से ऋण लेकर जमा करवाई रकम
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)। थाना दाड़लाघाट के तहत एक व्यक्ति से खाली जमीन पर टावर लगवाने की एवज में 10 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। उक्त व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अर्की के गांव कुराहू (मटेरनी) निवासी श्याम लाल ने शिकायत पुलिस को शिकायत की है कि उसके मोबाइल पर टावर लगाने के लिए एक कंपनी का एक मेसेज आया। इसमें में टावर लगवाने के बदले टावर वाली खाली जमीन का 70 लाख रुपये किराया देने की बात कही गई। इस मेसेज में दिए फोन नंबर 88594-15894 पर किसी ने रजत वालिया के नाम से व्यक्ति ने बातचीत की। जैसे-जैसे वह इसे कहता गया तो उसने उसके दिए बैंक खाता संख्या 37936370827 और पीएनबी के खाता संख्या 4166000100228897 में करीब 10 लाख रुपये अलग-अलग तारिखों पर डाल दिए। श्याम लाल ने बताया कि इस व्यक्ति ने इसे कहा कि जैसे ही तुम यह रकम जमा कर दोगे, कंपनी की औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी। श्याम लाल को बताया गया कि कंपनी उसे 70 लाख रुपये दो किस्तो में अदा करेगी। 10 लाख की राशी अपने सगे संबंधियों और रिश्तेदारों से उधार उठा कर उपरोक्त खाता नंबरों मे जमा किए। श्याम लाल को इस बात का जब अहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है, इसने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएपी अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed