फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़ में को-आपरेटिव बैंक के कलेक्शन एजेंट को लूटा

नालागढ़ में को-आपरेटिव बैंक के कलेक्शन एजेंट को लूटा

Wed, 21 Nov 2018 09:55 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में कोऑपरेटिव बैंक के कलेक्शन एजेंट से लूट
विज्ञापन

रॉड से हमला कर 64 हजार सहित पर्स और मोबाइल ले भागे बाइक सवार तीन लुटेरे
बाइक पर किया पीछा, घर से 500 मीटर पहले दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। बघाट अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के कलेक्शन एजेंट पर हमला कर दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरे हजारों की नकदी, पर्स और मोबाइल ले उड़े। लुटेरों ने नालागढ़-रामशहर मार्ग से निकलने वाले सेरी झांडियां मार्ग पर बने नए पुल के पास वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार एजेंट का पीछा कर रहे थे और जब वह अपने घर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर थे, तब उनसे लूटपाट हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बाइक सवार तीन लुटेरों ने एक बैंक के कलेक्शन एजेंट पर हमला करते हुए कलेक्शन के 64 हजार रुपए के अलावा उसका पर्स व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। कलेक्शन एजेंट अपने घर पहुंचने से मात्र 500 मीटर दूरी पर था, जब उस पर पीछा करते हुए एक अन्य बाइक पर आए तीन युवकों ने हमला कर दिया। पहले कलेक्शन एजेंट के सिर पर लूटेरों ने रॉड़ से वार किया, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता लूटेरों ने उससे बैग, पर्स व मोबाइल छीन लिया और घटनास्थल से फरार हो गए। किसी तरह से कलेक्शन एजेंट ने अपने आप को संभाला और परिवार को इसकी सूचना दी, जिस पर तुरंत ही नालागढ़ पुलिस थाना को इस घटना का वृतांत बताया गया और पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि करीब 9:30 बजे कलेक्शन एजेंट अजय कुमार पुत्र ईश्वर दास निवासी गांव सेरी अपने घर बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जब वह सेरी झांडिय़ां मार्ग पर नए बने पुल के पास पहुंचा तो एकदम से उसके पीछे आ रहे अन्य बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक को टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर गया और लूटेरों ने उस पर रॉड़ से वार किया, लेकिन हेलमेट लगा होने के कारण बचाव तो हो गया, लेकिन लूटेरे उसके पास से नकदी व मोबाइल छीनकर भाग गए। पीड़ित के पिता ईश्वर दास ने बताया कि उसका बेटा बघाट अर्बन को-आपरेटिव बैंक में कलेक्शन एजेंट का कार्य करता है। दिनभर की कलेक्शन के उसके पास 64 हजार रुपये थे, जबकि उसके पर्स में 1500 नकदी व अन्य दस्तावेज और करीब 15 हजार कीमत का मोबाइल लेकर फरार हो गए है। ईश्वर दास ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी और पुलिस भी मौके पर पहुंची और बुधवार को डीएसपी नालागढ़ ने भी मौके का जायजा लिया है। एएसपी एनके शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नाकाबंदी कर ली गई है, वहीं पड़ोसी राज्यों की पुलिस से भी संपर्क कर लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed