फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परवाणू में कैंटर यूनियन में कब्जे को लेकर दो गुटों में टकराव, खूब बरसे पत्थर

परवाणू में कैंटर यूनियन में कब्जे को लेकर दो गुटों में टकराव, खूब बरसे पत्थर

Fri, 15 Dec 2017 10:04 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
परवाणू में कैंटर यूनियन में कब्जे को लेकर दो गुटों में टकराव, खूब बरसे पत्थर
crime scene
परवाणू (सोलन)। कालका-शिमला ओल्ड हाईवे पर सेक्टर तीन के नजदीक शुक्रवार दोपहर को दो गुटों के बीच टकराव हो गया। इस बीच दोनों गुटों में जमकर पथराव हुआ। इसके कारण मार्ग पर काफी देर तक यातायात जाम रहा। दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने एक धड़े की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। झगड़े का कारण कैंटर यूनियन पर कब्जा करना बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार परवाणू के सेक्टर 3 के पास करीब दोपहर 12 बजे कैंटर यूनियन के कार्यालय पर 20 से 25 युवक वाहनों में सवार होकर आए। इसके बाद अचानक से कैंटर यूनियन के कार्यालय पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसी बीच कार्यालय में बैठे लोगों में भागदौड़ मच गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव होने लगा। वहीं इसी बीच सड़क पर भी यातायात पूरी तरह से रुक गया। इस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस बल जैसे ही मौके पर पहुंचा युवक वहां से भाग निकले। इसके बाद एक पक्ष ने पुलिस को इसकी शिकायत भी दी।
विज्ञापन

डीएसपी परवाणू भीष्म ठाकुर ने बताया कि इस बारे में अजमेर ठाकुर ने शिकायत दर्ज करवाई है। इस आधार पर शेरू, राजू और सोनू पर धारा 147, 149 व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच : एसपी
एसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इसमें जिसे भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि पुलिस को शिकायत मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था और मामले को शांत करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed