फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बावा हरदीप सिंह के हमलावरों को नहीं पकड़ पाई पुलिस

बावा हरदीप सिंह के हमलावरों को नहीं पकड़ पाई पुलिस

Sun, 30 Sep 2018 07:04 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस रविवार को कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। इसकी वजह से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इंटक व बावा समर्थकों ने इससे पहले गिरफ्तारी के लिए तीन दिन की मोहलत पुलिस को दी थी। यह मोहलत सोमवार को खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन


इसके बाद परवाणू में उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। पुलिस ने इन सभी संभावनाओं को देखते हुए रविवार को कई जगहों पर दबिश दीं। लेकिन फरार चल रहे आरोपियों में से कोई भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया। डीएसपी अजय राणा ने बताया कि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि मोबाइल लोकेशन और दूसरे माध्यमों से भी आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही इस मामले से जुड़े आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed