फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परवाणू में 4.7 ग्राम चिट्टे समेत युवक गिरफ्तार, आरोपी से तराजू भी बरामद

परवाणू में 4.7 ग्राम चिट्टे समेत युवक गिरफ्तार, आरोपी से तराजू भी बरामद

Fri, 17 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
परवाणू में 4.7 ग्राम चिट्टे के साथ युवक
विज्ञापन

गिरफ्तार, आरोपी से तराजू भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। पुलिस ने परवाणू थाना के तहत एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4.7 ग्राम चिट्टे समेत इस्तेमाल की सामग्री भी बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार कालका निवासी पुनीत अपनी स्कूटी एचआर 49जी-8730 से परवाणू में चिट्टा लेकर जा रहा था। रास्ते में एसएचओ वीरेंदर चौहान की अगुवाई में पुलिस ने नाका लगा रखा था। बैरियर पर नाके के दौरान पुलिस ने पुनीत को रोकने का इशारा किया, लेकिन वह उन्हें चकमा देकर निकल गया। पुलिस से बचने के लिए उसने स्कूटी परवाणू बैरियर के नजदीक कॉल सेंटर के बाहर लगा कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मौके पर दबोच लिया व उसकी स्कूटी की तलाशी ली। जिसमें से 4 .7 ग्राम चिट्टा, 2 सिरिंज, 1 चम्मच, 1 भार तोलने वाली मशीन और 10 खाली पाउच बरामद किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र चौहान ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed