बद्दी (सोलन)। पुलिस थाना बददी के तहत हरिपुर संडोली में दो परिवारों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। दोनों ही परिवारों के लोगों के पुलिस ने मेडिकल करवा आगामी जांच शुरू र दी है। पुलिस के अनुसार पहले दर्ज मामलों में गुरचरण सिंह ने बताया कि वह और इसकी पत्नी दोनों राशन की दुकान में बैठे थे। प्रदीप कुमार ने दुकान पर आकर इनके साथ गाली गलौज और धमकाना शुरू कर दिया। प्रदीप ने अपनी गाड़ी से सरिया निकाला और इसके सिर पर वार किया। इसकी पत्नी मंजीत कौर को धक्का देकर वहां से भाग गया। किरणा देवी ने बताया कि वह और इसका पति सास तथा ससुर अपने घर पर बैठे थे। इसी दौरान गुरचरण सिंह पुत्र सरदारा सिंह, गुरमेल सिंह, गुरदास, गुरदेव सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, मोहन लाल पुत्र गुरचरण सिंह, त्रिलोक सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, राजकुमार पुत्र जग्गा राम, मंजीत सिंह पुत्र रमेश कुमार, प्रवीण कुमार सहित करीब दो दर्जन लोग आए इनके घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने इनके मकान पर पत्थरबाजी की और शीशे तोड़ दिए। डीएसपी राहुल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने क्रॉस केस दर्जकर मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है।