फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अज्ञात क्षत विक्षत पुलिस को मिला शव

अज्ञात क्षत विक्षत पुलिस को मिला शव

Fri, 28 Jul 2017 10:18 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। जिला पुलिस बद्दी के तहत जोघों चौकी के तहत पुलिस ने एक क्षत विक्षत शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस को आशंका है कि इसे किसी वाहन ने टक्कर मारी है, जिससे इसकी मौत हुई है। पुलिस के अनुसार जोघों चौकी को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि स्वारघाट-नालागढ़ मार्ग पर नालभासरा के पास किसी अज्ञात गाड़ी ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा शव क्षत विक्षत पड़ा है। एसपी बीएस चौहान ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से इसके बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दुकान के आगे खड़ा बाइक चोरी
बद्दी (सोलन)। दुकान के आगे खड़े बाइक को चोर ले गए। गुरमीत चंद पुत्र बांता गिरी निवासी गांव बरोटीवाला ने बताया कि उन्होंने बाइक प्लसर 150 सीसी अपनी दुकान के बाहर खड़ा किया था। सुबह उठकर देखा तो बाइक वहां नहीं थी। एसपी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भाजपा ने सीएम का फूंका पुतला
कुठाड़ (सोलन)। बहुचर्चित गुड़िया हत्याकांड और सरकार की चरमराई कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंडी और कुठाड़ में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। भाजपा ने गुड़िया को न्याय दिलाने के लिए पूरे प्रदेश में विरोध स्वरूप पुतले जलाए। कृष्णगढ़ पंचायत के प्रधान रामनाथ वशिष्ठ, उपप्रधान पवन कुमार, भाजपा जिला युवा मोर्चा के महासचिव नरेंद्र बबलू, किसान मोर्चा अध्यक्ष खेमचंद ठाकुर, ईश्वर दत्त शर्मा, चांदराम, राजेंद्र कुमार, सचिन शर्मा, सतीश कुमार, ललित शर्मा, वीरेंद्र कुमार, श्रीराम जोशी, विजय कुमार, कुलवंत शर्मा, नरेश दत्त, संजीव कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य जय सिंह ठाकुर, उपप्रधान रमेश ठाकुर, जगतराम, रमेश ठाकुर, विनीत शर्मा, देवेंद्र प्रकाश, राजकुमारी, पूर्व प्रधान ईश्वर दास, विनोद कुमार, संजीव चौहान, रामकरण, सोनी ठाकुर, राहुल, वीरपाल, दलीप कुमार, भीमसेन, अजीत कुमार और सुमित ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलाकारों ने दी योजनाओं की जानकारी
बद्दी (सोलन)। दून हल्के की हरिपुर संडोली और नालागढ़ हल्के की किरपालपुर पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया। कलाकारों ने 1300 करोड़ रुपये की प्रदेश वन समृद्धि परियोजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। इस अवसर पर प्रधान गुरप्रताप बब्बू, उपप्रधान कमल धीमान, वार्ड सदस्य निरजंन, रणजीत, रामआसरा, आशा देवी, हरिपुर संडोली पंचायत प्रधान भाग सिंह, उपप्रधान देश राज, वार्ड सदस्य गुरमीत कौर, सुरेंद्र सिंह, रामलोक, रामकली, देवराम, कमल कुमार, कश्मीर कौर और सुनीता देवी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed