फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   मंडी का रहने वाला था पुलिस की गोली का शिकार हुआ आरोपी

मंडी का रहने वाला था पुलिस की गोली का शिकार हुआ आरोपी

Sun, 03 Sep 2017 10:43 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर स्थित एचडीएफसी बैंक एटीएम को लूटने की कोशिश करने वाले दूसरे आरोपी की भी पहचान हो गई है। पुलिस की गोली का शिकार हुआ यह आरोपी भी मंडी जिला का ही रहने वाला है। इस मामले में पुलिस ने गाड़ी के चालक को जिंदा पकड़ा था। जिसका पीजीआई में उपचार चल रहा है। जबकि चालक के पीछे बैठे आरोपी के सिर पर गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की पहचान सागर निवासी मंडी के रूप में की है। इससे पहले जिस घायल को पुलिस ने पकड़ा था उसकी पहचान कमलेश उर्फ चीनू निवासी बल्ह मंडी के रूप में हुई थी। पुलिस की एक टीम पीजीआई में घायल का बयान लेने के लिए तैनात है। हालांकि डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। लेकिन वह बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस कमलेश के होश में आते ही कई अहम खुलासे होने की बात कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार देर रात करीब ढाई बजे नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर चौकीवाल स्थित एचडीएफसी के एटीएम को पांच नकाबपोश लुटेरों ने लूटने की कोशिश की थी। उन्होंने यहां चौकीदार पर बंदूक तान कर उसे बंधक बना लिया। लेकिन एटीएम में ब्लास्ट होने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने नाके पर आरोपियों की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने नाका तोड़कर भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस की तरफ से हुई फायरिंग में एक आरोपी की मौके हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के दौरान कार में सवार तीन अन्य आरोपी भागने में कामयाब रहे। अब पुलिस इन तीनों की तलाश कर रही है। साथ ही इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि यह किसी गैंग का हिस्सा तो नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में पंजीकृत है गाड़ी
पुलिस अधीक्षक बद्दी राहुल नाथ ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल हुई गाड़ी की पहचान हो गई है। यह गाड़ी मंडी जिला में पंजीकृत थी। जिसे आरोपी नालागढ़ ले आए थे। यहां उन्होंने पहले चोरी की और उसके बाद एटीएम लूटने व नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। एसपी ने बताया कि इस दौरान आत्मरक्षा और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी।

सीसीटीवी से खुलेगी बदमाशों की कुंडली
मंडी से अलग-अलग नंबर प्लेट की गाड़ी लेकर नालागढ़ तक पहुंचे शातिर बदमाशों की कुंडली खंगालने के लिए पुलिस अब सीसीटीवी का सहारा ले रही है। पुलिस मंडी से नालागढ़ के रास्ते में आने वाले नाके और अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देख रही है। ताकि फरार हुए अन्य तीनों आरोपियों का भी सुराग लगाया जा सके। उधर, पीजीआई में दाखिल घायल आरोपी की मदद से इस गिरोह को पकड़ने में बड़ी कामयाबी मिलने की भी संभावना है।


मृतक मंडी का शिमला में हुआ पोस्टमार्टम : एसपी
एसपी राहुल नाथ ने बताया कि मृतक सागर जिला मंडी का रहने वाला था। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए शिमला भेज दिया है। उन्होंने कहा कि डॉ. के बयानों के मुताबिक घायल खतरे से बाहर है जो अभी बयान देने की हालत में नहीं है। जो ऑल्टो कार लूट की घटना में इस्तेमाल थी वह जिला मंडी में पंजीकृत है। पुलिस सभी बैरियरों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जल्द ही लूट में शामिल अन्य आरोपी भी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed