{"_id":"5bae373a867a557ff666bfea","slug":"51538144058-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह बाद भी चॉकलेट उद्योग में नहीं सुलझ पाया मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक सप्ताह बाद भी चॉकलेट उद्योग में नहीं सुलझ पाया मामला
Updated Fri, 28 Sep 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चॉकलेट उद्योग में एक हफ्ते बाद भी नहीं सुलझा मामला
बद्दी के उद्योग में कामगार की मौत का मामला : गेट बंद करने को लेकर कामगारों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। एक सप्ताह पूर्व औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के फूड उद्योग की मशीन में आकर कामगार की मौत का मामला अभी तक नहीं सुलझा है। इसे लेकर कामगारों में रोष व्याप्त है। कामगारों ने उद्योग प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनकी पेमेंट पूरी होने तक उद्योग में उनकी नौकरी तैनात रहेगी जिसके लिए लिखित फैसला भी हुआ था। अब उद्योग प्रबंधन नेे गेट ही बंद कर दिया है। कामगारों का आरोप है कि उद्योग प्रबंधन मृतक कामगार के परिवार को सहायता देने वाले सभी लोगों को उद्योग से बाहर करना चाहता है। अगर उद्योग प्रबंधन ने अपना रवैया नहीं बदला तो कामगार उद्योग प्रबंधन को उद्योग के गेट में नहीं घुसने देगा। श्रम अधिकारी मुनीष करोल का कहना है कि श्रम विभाग मामले को निपटाने की भरपूर कोशिश कर रहा है। साथ ही मुआवजे के लिए पीड़ित परिवार व उद्योग प्रबंधन ही आपस में बैठकर तय करेगा। इसके लिए श्रम विभाग इन्हें पूरा सहयोग दे रहा है। वहीं उद्योग प्रबंधन ने वीरवार को उद्योग में गई मीडिया की टीम के साथ भी दुर्व्यवहार किया।