{"_id":"5acce7944f1c1b613e8b462a","slug":"51523378068-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू से लापता हुआ मानसिग रोगी बुजुर्ग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परवाणू से लापता हुआ मानसिग रोगी बुजुर्ग
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू (सोलन)। पुलिस थाना परवाणू के तहत एक 52 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति लापता हो गया है। इस बाबत पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की पहचान दलीप सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी गांव बुधो डाकघर नयाग्राम पंचायत बनासर तहसील कसौली के रूप में हुई है। दलीप सिंह के पुत्र उमेश सिंह ने बताया की उसके पिता काफी सालों से बीमार चल रहे हैं। इनका उपचार धर्मपुर स्थित वीरेंद्र मोहन के मानसिक रोग उपचार केंद्र में चल रहा है।
यहां वह अक्सर अपनी दवा लेने जाते हैं। 28 मार्च को सुबह वह अपने घर से अकेले दवा लेने के लिए धर्मपुर जाने के लिए निकले और दत्यार से बस द्वारा धर्मपुर गए। लेकिन जब दलीप सिंह शाम तक घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों ने इस बारे अपने स्तर पर तलाश की। दिलीप सिंह का कहीं पता नहीं चला तो परवाणू पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया। इस बीच दलीप को उनके नजदीकियों ने 28 मार्च को 2.30 बजे जोहड़जी और छह अप्रैल को 5.30 बजे शाम को बद्दी में देखे जाने बारे पुलिस को बताया। लेकिन इसके बावजूद पुलिस अभी तक दिलीप सिंह को नहीं ढूंढ पाई है। दलीप सिंह के परिजन किसी अनहोनी के डर से परेशान हैं। परवाणू पुलिस के उपमंडल अधिकारी रमेश शर्मा ने रपट दर्ज करने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि परवाणू पुलिस लापता व्यक्ति की तलाश कर रही है और सभी थानों को इस बारे सूचित कर दिया है।