फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ट्रक ने बच्चों को रौंदा एक की मौत, एक गंभीर घायल

ट्रक ने बच्चों को रौंदा एक की मौत, एक गंभीर घायल

Fri, 27 Oct 2017 10:07 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ हाइवे पर एक ट्रक ने साइकिल सवार दो बच्चों को रौंद दिया। हादसे में एक बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहा है। मृतक बच्चे की पहचान संजय कुमार (12) पुत्र मुन्ना निवासी समरपुर चांदेल उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। घायल साइकिल सवार दूसरा बच्चा दीपक है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोनों बच्चे हाइवे पर भुड्ड में साइकिल चला रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। बच्चे साइकिल से उछल कर सड़क पर गिर पड़े और सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट लगने से संजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी राहुलनाथ ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मुन्ना निवासी गांव समरपुर चांदेल यूपी यहां भुड्ड में ईंट भट्ठे पर कार्य करता है। इनका 12 वर्षीय बेटा संजय कुमार अपने साथी दीपक के साथ राष्ट्रीय मार्ग पर साइकिल पर जा रहा था। इस बीच नालागढ़ की ओर से एक ट्रक एचपी 12 डी 5857 आया और साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। संजय की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी राहुल नाथ ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed