फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन गोलीकांड के खिलाफ भाजयुमो की आक्रोश रैली, सीएम का पुतला फूंका

सोलन गोलीकांड के खिलाफ भाजयुमो की आक्रोश रैली, सीएम का पुतला फूंका

Fri, 11 Aug 2017 10:08 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शामती गोलीकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारों के फरार होने और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हुई अपराधिक घटनाओं से खफा भाजपा ने शुक्रवार को सोलन शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ सड़क पर उतर आई। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव विंदल समेत तीनों विधायकों और युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

रैली के बाद आक्रोशित नेताओं ने मिनी सचिवालय के बाहर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला फूंका। सुबह से ही मोर्चा के कार्यकर्ता विश्रामगृह में जुटने शुरू हो गए थे। दोहपर बाद पार्टी के झंडे और बैनर हाथ में लिए कार्यकर्ता भीड़ की शक्ल में माल रोड पर निकल आए। इस दौरान भाजपा के मुख्य प्रांतीय प्रवक्ता और नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, अर्की के विधायक गोविंद राम शर्मा, कसौली के विधायक डॉ. राजीव सहजल के अलावा नप सोलन के पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता, कुमारी शीला, रश्मिधर सूद, भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान, मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत साहनी और मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुराने डीसी ऑफिस से होते हुए नए मिनी सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन

किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो गई है। कोटखाई प्रकरण में पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही है, वहीं सोलन में भी युवक की सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गई और अभी तक पुलिस उसका कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि ऐसे में प्रदेश सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं रह गया है। वहीं, कार्यालय में डीसी के मौजूद न होने पर डॉ. बिंदल भड़क गए और एडीएम से कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद ज्ञापन लेने के लिए कार्यालय में डीसी का उपलब्ध न होना अच्छा संकेत नहीं है। इस मौके पर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया, भाजयुमो संसदीय क्षेत्र प्रभारी विषय ठाकुर, प्रदेश सचिव अमित ठाकुर, मोर्चा के मंडलों के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रवीण सोनी, योगेश गौतम, खेम चंद ठाकुर, लक्ष्मी दत्त अत्री आदि भी मौजूद रहे।


आपराधिक घटनाओं से दहशत में लोग
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने के बाद गुंडा तत्व पुलिस पकड़ से बाहर हैं। इनका सुराग नहीं लग पा रहा है। पहले मंडी, फिर कोटखाई और अब उसके बाद सोलन में सिलसिलेवार वारदातें हुई। लेकिन इन सभी मामलों में पुलिस और सरकार किसी हल तक नहीं पहुंच पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed