फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन में कारोबारी के दफ्तर में घुसे हथियारबंद बदमाश, सुरक्षाकर्मी को धमकाया

सोलन में कारोबारी के दफ्तर में घुसे हथियारबंद बदमाश, सुरक्षाकर्मी को धमकाया

Thu, 03 Jan 2019 07:42 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Thu, 03 Jan 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
सोलन में कारोबारी के दफ्तर में घुसे हथियारबंद बदमाश, सुरक्षाकर्मी को धमकाया

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। शहर में दिनदहाड़े हथियारों से लैस तीन बदमाश एक कारोबारी के दफ्तर में घुस आए। कारोबारी के न होने पर उन्होंने उसके सुरक्षा कर्मी को धमकाया और पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। आरोपियों ने मफलर से चेहरा छिपा रखा था। घटना वीरवार सुबह 10:43 बजे की है। इसके बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस ने जिले में अलर्ट घोषित कर चारों तरफ नाकेबंदी कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। फरार तीनों आरोपी हरियाणा की एक गैंग के बताए जा रहे हैं जो कारोबारी की तलाश में आए थे।

बताया जा रहा है पैसों के लेनदेन का विवाद है। पुलिस ने शहर को छावनी में तब्दील कर बाहर जाने वाली सभी गाड़ियों की तलाशी ली। कारोबारी को लगातार हरियाणा में सक्रिय गैंग के गुर्गों से धमकियां मिल रही थीं। पुलिस ने उसकी सुरक्षा में एक जवान की भी तैनाती की थी। वीरवार शाम तक तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। पुलिस के अनुसार फाइनेंस से जुड़े एक कारोबारी के दफ्तर में घुसने से पहले तीनों आरोपियों ने रेकी की थी। वे रात को समीप के एक होटल में ठहरे थे। सुबह होटल से निकलते ही करीब 10:43 बजे वे कारोबारी के कार्यालय में घुस गए। तीनों आरोपियों ने मुंह पर मफलर बांध रखे थे। कार्यालय में उनका सामना सुरक्षा कर्मी से हो गया और वे उससे उलझ गए। सुरक्षा कर्मी की होशियारी से घटना टल गई।
विज्ञापन


होटल के सीसीटीवी में आरोपी, पहचान पत्र भी मिले
पुलिस के हाथ आरोपियों की पहचान लग गई है। जिस होटल में आरोपी रात को ठहरे थे पुलिस ने वहां से आरोपियों के पहचान पत्र बरामद कर लिए हैं। होटल के सीसीटीवी में भी आरोपियों की पहचान हुई है। इनके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। तीनों के जल्द पकड़े जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीनों बदमाश शहर में कारोबारी की तलाश में आए थे। इनके पास हथियार भी थे। जिले में अलर्ट कर दिया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मचारी तलाश में लगाए हैं। तीनों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। उनके पकड़े जाते ही कारोबारी को धमकाने की वजह का खुलासा होगा। पुलिस इस मामले पर सक्रियता से काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed