फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   रोशनी से जगमगाएगा मालरोड,एलईडी लाइटें लगाने की मुहिम शुरू

रोशनी से जगमगाएगा मालरोड,एलईडी लाइटें लगाने की मुहिम शुरू

Tue, 08 Jan 2019 07:21 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Tue, 08 Jan 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। शहर का मालरोड अब रोशनी से जगमगाएगा। मालरोड पर अंधेरे के चलते अपराध और हादसों के खतरे को भांपते हुए नगर परिषद ने पहल शुरू कर दी है। अमर उजाला और मालरोड व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर नगर परिषद की नींद टूट गई है। नगर परिषद ने मालरोड पर 30 एलईडी लाइट लगाने का निर्णय लिया है। इसका काम मंगलवार से शुरू कर दिया है।

लाइटों के लगने से मालरोड अंधेरे से मुक्त हो जाएगा। रात के समय महिलाएं और पर्यटक बेझिझक सैर कर पाएंगे। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में ही मालरोड के अंधेरे में डूबे रहने और सीसीटीवी न होने की वजह से असुरक्षा का मुद्दा उठाया था। मालरोड व्यापारी एसोसिएशन ने इस मसले पर नगर परिषद और पुलिस विभाग को घेरने की भी बात कही थी।
विज्ञापन


इसके बाद मंगलवार को नगर परिषद ने कर्मचारी भेजकर मालरोड पर एलईडी लाइट लगाने का काम छेड़ दिया। नगर परिषद ओल्ड बस स्टैंड से लेकर बाईपास चौक तक पूरे माल रोड पर करीब 30 एलईडी लाइटें और लगाने जा रही है। मालरोड पर लोगों को सबसे अधिक परेशानी रविवार को होती है जब व्यापारियों की दुकानें बंद होने से दुकानों की रोशनी भी नहीं होती। इससे मालरोड और अधिक अंधेरे में डूब जाता है। इसके अलावा मालरोड पर लेग सीसीटीवी कैमरे अंधेरे में सही से कार्य नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरंतर उठाएंगे मालरोड के मसले : सुशील चौधरी
मालरोड एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील चौधरी ने नगर परिषद के इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि मालरोड सोलन शहर की पहचान है। यहां पर्यटक शाम को टहलने निकलते हैं लेकिन अंधेरा होने से उन्हें परेशानी और महिलाओं को असुरक्षा हो रही थी। उन्होंने बताया कि मालरोड के कारोबारी राजनीति से ऊपर उठकर भविष्य में ऐसे मसले उठाते रहेंगे।


30 एलईडी लगाएगी नगर परिषद : ठाकुर
नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि मालरोड पर 30 एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। ये लाइटें पुराने बस स्टैंड से बाईपास चौक तक लगेंगी। मालरोड पर रात को अंधेरे की समस्या खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed