{"_id":"5cd84f7abdec22076c4ecc16","slug":"31557679994-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपहिया वाहन में आग से तीन लाख का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चौपहिया वाहन में आग से तीन लाख का नुकसान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के निक्कूवाल गांव में गोशाला के समीप खड़ा एक चौपहिया वाहन (छोटा हाथी) अचानक आग की भेंट चढ़ गया। इस आग से वाहन मालिक को करीब तीन लाख का नुकसान उठाना पड़ा है। सूचना मिलते ही अग्निशनम केंद्र नालागढ़ की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
निक्कूवाल गांव में गोशाला के पास खड़े एक चौपहिया वाहन में अचानक आग लग गई। आग से वाहन का इंजन, टायर और केबिन जलकर राख हो गया। धुआं और आग की लपटें देखकर तुरंत ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना के बाद प्रशामक अमरचंद, गृहरक्षक जवान सुखदेव, धर्म सिंह व चालक अमर चंद तुरंत एक वाहन लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के कार्य में मशगूल हो गए।
जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक यह वाहन काफी जल गया था। अग्निशमन केंद्र नालागढ़ के प्रभारी पीर सहाय कौंडल ने बताया कि अचानक आग लगने से इस वाहन को तीन लाख का नुकसान हुआ है। आसपास की अन्य हजारों की संपत्ति को जलने से बचा लिया है।