फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   चायल में रीछ के हमले का शिकार हुआ व्यक्ति, हाथ व पांव पर आई चोटें

चायल में रीछ के हमले का शिकार हुआ व्यक्ति, हाथ व पांव पर आई चोटें

Fri, 15 Feb 2019 06:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
कोटी में रीछ के हमले से व्यक्ति घायल, हाथ-पांव पर आईं चोटें
विज्ञापन

चायल में घटना, काफी देर तक किया रीछ का मुकाबला, पेड़ पर चढ़कर बचाई जान
अमर उजाला ब्ूरो
चायल (सोलन)। कोटी गांव में रीछ के हमले से एक व्यक्ति घायल हो गया। व्यक्ति की पहचान ओम प्रकाश पुत्र प्रभु राम उम्र 40 निवासी कोटी के रूप में हुई है। घायल प्रकाश के भतीजे प्रेम चंद पुत्र प्रभू राम के साथ लकड़ी लेने गया था कि अचानक रीछ ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने हौसला रखते हुए रीछ से मुकाबला किया और रीछ से काफी देर तक संघर्ष किया। इस दौरान उनके भतीजे प्रेम चंद ने शोर मचाया और वे दोनों एक ऊंचे पेड़ पर जान बचाने के लिए चढ़ गए। इस पर रीछ उल्टा पेड़ पर चढ़ने लगा तो उन्होंने बार-बार लाते मारकर उसे खदेड़ दिया। इस दौरान ओम प्रकाश को घायल अवस्था में चायल अस्पताल मे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। रीछ ने उनके हाथ और टांगों में हमला कर घायल कर दिया था। उधर, वन अधिकारी गणपत राम ने कहा कि मामले की कोई भी शिकायत नहीं आई है। इस बारे में वन्य प्राणी विभाग लोगों को आगाह करता है कि वे जब भी जंगल जाएं या जंगली रास्तों से गुजरें तो समूह बनाकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed