फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   स्कूल संचालक की हत्या मामले में चौथी गिरफ्तारी

स्कूल संचालक की हत्या मामले में चौथी गिरफ्तारी

Mon, 20 Aug 2018 10:41 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
स्कूल संचालक की हत्या मामले में चौथी गिरफ्तारी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। खरूणी स्थित निजी स्कूल संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना है। पुलिस एक के बाद एक कड़ियों को जोड़ रही है और हत्या आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में लगी है। जल्द ही पुलिस हत्या के कारणों का खुलासा करेगी। फिलहाल, पुलिस ने पंजाब के एक अन्य आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर सात दिनों की रिमांड हासिल की है।

पुलिस के अनुसार राजू सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ डाकघर शाहपुर वाटे, तहसील समराला जिला लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड में इसकी संलिप्तता पाई गई है जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में गुरदेव सिंह निवासी गांव निचला खेड़ा, तहसील नालागढ़, हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोपी नरेंद्र सिंह, निवासी गांव ठेडा डाकघर लोदीमाजरा तहसील बद्दी और जसविंदर सिंह उर्फ गोल्डी निवासी गांव मनाना डाकघर बोलोलपुर तहसील व जिला मोहाली पंजाब को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। इनके अलावा अन्य तीन चार लोगों के नाम भी सामने आए हैं जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोपी नरेंद्र सिंह शिवालिक साइंस स्कूल खरूणी का ही पूर्व छात्र है। बता दें कि इन्होंने लूटपाट के साथ निजी स्कूल संचालक की हत्या कर दी थी जबकि उनकी धर्मपत्नी पीजीआई में उपचाराधीन है। वह फिलहाल पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। एसपी बद्दी रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारियां होना शेष है। जल्द ही पुलिस हत्या के सही कारणों का खुलासा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed