{"_id":"5cded443bdec2207863ab3bd","slug":"21558107203-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा उद्योग में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दवा उद्योग में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला के समीप झाड़माजरी औद्योगिक निर्यात प्रोत्साहन पार्क फेस वन में एक दवा उद्योग में आग लग गई। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने उद्योग के मालिक को दी। इसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार झाड़माजरी के समीप एक दवा उद्योग में अचानक आग लग गई। जैसे ही इसका पता उद्योग में मौजूद कामगारों को लगा तो वे तुरंत बाहर निकल गए। इसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। वहीं स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। उधर, उद्योग के संचालक सुरेश पाठक ने बताया कि अचानक आग लग गई। कुछ मशीनें, कच्चा माल व तैयार माल जलकर राख हो गया। कंपनी मालिक ने तुरंत इसकी सूचना फायर विभाग को दी। सुरेश पाठक ने बताया कि जिस कमरे में आग लगी थी उसमें इंजेक्शन बनाने के लिए प्रयोग होने वाला कच्चा माल रखा हुआ था। उन्होंने कहा कि कच्चा माल, तैयार माल व मशीनरी नष्ट हुई है। उन्होंने बताया कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
फायर ऑफिसर देवेंद्र हेटा ने बताया कि वीरवार देर रात आग लगी थी। टीम के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था।