फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शादी से पहले ज्यालंग में युवती की मौत

शादी से पहले ज्यालंग में युवती की मौत

Sun, 12 May 2019 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुनिहार(सोलन)। ज्यालंग गांव में शादी वाले दिन एक युवती की मौत से क्षेत्र में मातम छा गया। बताया जा रहा कि युवती पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उसको सिविल अस्पताल कुनिहार में उपचार दिया जा रहा था। इसके बाद वहां से उसे छुट्टी दे दी गई थी लेकिन शनिवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर उसे एक बार फिर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार विकास खंड कुनिहार के तहत खरड़हट्टी पंचायत के गांव ज्यालंग की 31 वर्षीय मीरा पुत्री दिला राम की शादी 12-13 मई को तय थी। घर वाले पिछले कई दिनों से शादी की तैयारियों में जुटे थे। शादी से ठीक दो दिन पहले लड़की को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई।
विज्ञापन


परिजन उसे 11 तारीख को दोपहर करीब दो बजे सिविल अस्पताल कुनिहार ले गए। सिविल अस्पताल कुनिहार में चिकित्सकों ने लड़की को उपचार देकर घर वापिस भेज दिया। रात्रि 10 बजे के करीब लड़की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई और परिजन रात्रि 11 बजे के करीब एक बार फिर सिविल अस्पताल कुनिहार लाए लेकिन चिकित्सक ने जांच के बाद लड़की को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा। कुनिहार चौकी प्रभारी नीलकंठ ने मामले की पुष्टि कर बताया कि युवति की मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed