फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बड़ोग में मानसिक रोगी को कुचल कर वाहन चालक फरार

बड़ोग में मानसिक रोगी को कुचल कर वाहन चालक फरार

Fri, 10 May 2019 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। कालका-शिमला एनएच पर बड़ोग नगाली पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके हो गई है। घटना शुक्रवार सुबह करीब चार बजे की है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। हालांकि अभी तक मृत व्यक्ति की भी पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा कि उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था और काफी दिनों से बड़ोग के समीप सड़क किनारे बने रैन शेल्टर में रह रहा था। मृतक हुलिये से नेपाल का निवासी लग रहा है।

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर बड़ोग नगाली पुल के समीप काफी दिनों से एक व्यक्ति रह रहा था जो मानसिक रूप से परेशान था। शुक्रवार सुबह नगाली पुल के समीप कोई अज्ञात वाहन उसे कुचल कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी उक्त व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। शव पुलिस ने अस्पताल के डेड हाउस में रखा है।
विज्ञापन


एएसपी सोलन शिव कुमार ने मामले की पुष्टि कर बताया कि बड़ोग के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत हो गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। पुलिस वाहन और चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed