फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   धर्मपुर में मिस्त्री के बैंक खाते से शातिरों ने उड़ाए 94 हजार

धर्मपुर में मिस्त्री के बैंक खाते से शातिरों ने उड़ाए 94 हजार

Fri, 19 Apr 2019 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर में एक मिस्त्री के पीएनबी खाते से शातिरों ने 94 हजार रुपये की राशि पर हाथ साफ कर लिया। शातिरों ने उक्त व्यक्ति का एटीएम प्रयोग कर उसका पिन नंबर जानने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया। मामला 12 अप्रैल का है जबकि पीड़ित व्यक्ति को इस बात का पता 16 अप्रैल को बैंक खाते की जांच करने के बाद चला। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत धर्मपुर थाना में दर्ज करवाई है।

पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कमलेश कुमार सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह निवासी गांव दाह डाकघर भाटावाला तहसील और थाना बहादुरगंज जिला किशनगंज बिहार जो हाल में गांव बाडा कुमारहट्टी सोलन में किराये के कमरे में रह रहा है। सोलन सहित आसपास के क्षेत्र में मिस्त्री का काम करता है, ने पुलिस को शिकायत दी कि वह जब 11 अप्रैल को चौहान कांप्लैक्स कुमारहट्टी में पीएनबी के एटीएम से पैसे निकालने गया था लेकिन कार्ड डालने पर एटीएम से पैसे नहीं निकले रह थे।
विज्ञापन


वहीं एटीएम में पहले से तीन-चार लड़के मौजूद थे। इसमें से एक लड़का बोला कि तुम्हारे एटीएम से पैसे नहीं निकल नहीं रहे क्या और कहा कि साथ वाला लड़का उसके एटीएम से पैसे निकाल देगा। इसके बाद उस व्यक्ति ने अपना एटीएम मौजूद एक लड़के को दिया और अपना पिननंबर भी उसे बता दिया और 20 हजार रुपये निकाले। उसके बाद उसने 12 अप्रैल को फिर से ओरियंटल बैंक के एटीएम कुमारहट्टी से खुद छह हजार निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसके खाते में 12 अप्रैल तक 1 लाख 10 हजार 282 रुपये बच गए थे। उक्त व्यक्ति 16 अप्रैल को जब अपनी पासबुक में एंट्री करवाने गया तो उसके खाते में एक साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने 94 हजार की राशि पर हाथ साफ कर दिया था। उसके खाते में सिर्फ 15 हजार 988 रुपये बकाया रह गया। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस कर रही मामले की जांच
एएसपी सोलन शिव कुमार ने बताया कि पुलिस थाना धर्मपुर में 420 का मामला दर्ज किया गया है। इसमें पीड़ित व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बैंक खाते से 94 हजार पर हाथ साफ करना बताया है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति की शिकायत पर जांच शुरू कर दी ै। पुलिस एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed