{"_id":"5a65eb474f1c1bb1208b4b3d","slug":"21516628807-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ मार्ग पर टूटे घर के ताले, चोरों ने दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजगढ़ मार्ग पर टूटे घर के ताले, चोरों ने दिया घटना को अंजाम
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
किरायेदार की सूचना पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, घर में नहीं थे मकान मालिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन।
राजगढ़ मार्ग पर सूर्य बिहार कॉलोनी में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने मकान मालिक की गैरहाजिरी का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पुलिस को किरायेदार गोविंद राम ने दी है। उन्होंने बताया कि वे नारायण शर्मा पुत्र नानक चंद शर्मा निवासी सूर्य बिहार राजगढ़ के पास बतौर किरायेदार रह रहे हैं। मकान मालिक और ऊपरी मंजिल पर रह रहे किरायेदार इन दिनों घर गए हैं। इसकी वजह से मकान खाली है।
रविवार को उनकी पत्नी ने जानकारी दी कि मकान मालिक के ताले टूटे हैं। सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस और मकान मालिक को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। गोविंद राम ने बताया कि मकान मालिक के आने के बाद ही घर से चोरी हुए सामान व नकदी के संबंध में जानकारी मिल सकती है। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने चोरी की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चोरी के संबंध में बाकी जानकारी मकान मालिक के सोलन पहुंचने पर मिलेगी।
विज्ञापन