फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बद्दी और बरोटीवाला में 7 जगह आग की घटनाएं, लाखों रुपये का नुकसान

बद्दी और बरोटीवाला में 7 जगह आग की घटनाएं, लाखों रुपये का नुकसान

Thu, 08 Nov 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। दिवाली की रात जहां सारा देश दीप जलाकर खुशियां मना रहा था, वहीं बीबीएन में कई जगह आग लगने की घटनाएं सामने आईं। चनालमाजरा स्थित प्लास्टिक फैक्टरी के गोदाम में रात आठ बजे आग की लपटें उठती देखीं। फैक्टरी मालिक प्रवीण कुमार ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचने तक सारा गोदाम जलकर राख हो गया। गोदाम में प्लास्टिक का सामान और केमिकल के ड्रम होने के कारण आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। प्रवीण कुमार ने बताया कि गोदाम में उनका करीब तीस लाख का सामान जलकर राख हो गया है। वहीं बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

वहीं, नालागढ़ रोड पर मोतिया प्लाजा के साथ लगती टायर की दुकान में रात को आग लग गई। इसमें यूपी निवासी मोहम्मद खान को दो लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। वहीं आग की चपेट में आकर ट्रक के टायर भी जल गए। इसमें पचास हजार से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

तीसरी घटना बिल्लांवाली गांव की है, जहां रात तीन बजे करियाना की दुकान में आग लग गई। साथ लगते कमरे में सो रहे सुनील ने आनन-फानन में पड़ोसियों को जगाया तथा आग बुझाने का प्रयत्न किया। लेकिन, दुकान के अंदर आग बहुत ज्यादा फैल चुकी थी। फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। साढ़े तीन बजे के करीब अग्निशमन गाड़ी मौके पर पहुंची। दुकान के अंदर रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट होने के कारण छत उड़ गई तथा बिजली की तारों ने भी आग पकड़ ली। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान में रखा करीब दो लाख का सामान जलकर राख हो गया और दुकान पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर घटनाओं का जायजा लिया। किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। बद्दी के फायर आफिसर देवेंद्र कुमार ने बताया कि दिवाली की रात लगभग सात जगहों पर आग लगी। उन्होंने बताया कि आग पर तो काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि उपरोक्त समस्त घटनाएं लापरवाही से पटाखे फोड़ने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed