{"_id":"5a3fd66f4f1c1baa268b5a8d","slug":"201514133103-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगीठी से बिस्तर में लगी आग बुजुर्ग की झुलस कर हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंगीठी से बिस्तर में लगी आग बुजुर्ग की झुलस कर हुई मौत
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
बिस्तर पर लगी आग जिसमें झुलसकर बुजुर्ग की मौत हो गई।
- फोटो : amar ujala
धर्मपुर (सोलन)।
विज्ञापन
धर्मपुर में रविवार शाम छह बजे के करीब एक बुजुर्ग की झुलसने से मौत हो गई। हादसे के वक्त घर पर कोई भी नहीं था। ठंड के कारण बुजुर्ग के बिस्तर के पास अंगीठी रखी थी। इसी से बिस्तर ने आग पकड़ ली और बुजुर्ग भगत राम की झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई। कमरे में धुआं ही धुआं फैल गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भगत राम (100) बिस्तर पर सोया हुआ था। उसका बेटा और अन्य परिजन घर से बाहर गए हुए थे। भगत राम बोल नहीं पाता है। उसके बिस्तर के पास अंगीठी रखी हुई थी कि इसी दौरान बिस्तर में आग लग गई। वह चिल्ला भी नहीं पाया। काफी देर बाद उनके मकान के किरायेदार राजेश और माला देवी ने घर से धुआं उठते देखा। उन्होंने भगत राम के बेटे सुरेंद्र कुमार को सूचना दी। उसके बाद वे कमरे की ओर दौड़े। राजेश ने कहा कि उसने कमरे में प्रवेश किया और देखा कि भगत राम बुरी तरह से झुलस चुका है। उसने उठाने की कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। कहा कि आग लगने की वजह से पूरे कमरे में धुआं भर गया था। इससे सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। भगत राम के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। वह अपने एक बेटे सुरेंद्र कुमार के साथ रह रहा था। आग लगने के बाद जब परिवार के सदस्य लौटे तो तब तक देर हो चुकी थी। कमरे में भगत राम का बिस्तर ही जला है। अन्य कहीं आग नहीं लगी थी।
इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य और किरायेदारों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
00