{"_id":"5beb0b43bdec2269556aaa4f","slug":"191542130499-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉशिंग मशीन चोरी मामले में पंजाब से दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वॉशिंग मशीन चोरी मामले में पंजाब से दो गिरफ्तार
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू (सोलन)। पुलिस ने चोरी के मामले में दो लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उक्त आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार परवाणू थाना में विनोद गोयल पुत्र रामजसमल निवासी उच्चा परवाणू ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि उसकी दुकान मयूर कांप्लेक्स परवाणू से मनप्रीत पुत्र करनैल सिंह निवासी परवाणू, अंशुल पुत्र अशोक कुमार और सागर पुत्र वलविंद्र मोगा पंजाब ने वाशिंग मशीन चोरी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों मनप्रीत और अंशुल को मोगा से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मामले की पुष्टि एसएसओ परवाणू का अतिरिक्त कार्यभाल संभाल रहे अशोक कुमार ने की है।
विज्ञापन