{"_id":"5bc48feabdec2269b262dd1c","slug":"191539608554-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू में तोड़फोड़ के मामले में बावा समर्थक तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू में तोड़फोड़ के मामले में बावा समर्थक तीन गिरफ्तार
Updated Mon, 15 Oct 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू में तोड़फोड़ के मामले में बावा समर्थक तीन गिरफ्तार
युवा इंटक प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य दो शामिल, सोमवार को कोर्ट से मिला एक दिन का रिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। पुलिस ने बावा समर्थक युवा इंटक के प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य दो आरोपियों को रविवार देर शाम को गिरफ्तार किया है। इन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश कर वहां से एक दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है। पुलिस ने उक्त लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
परवाणू में बीते 27 सितंबर को इंटक प्रदेश अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह पर हुए जानलेवा हमले के बाद गुस्साए समर्थकों ने शहर में तोड़फोड़ की थी। इसको लेकर ट्रांस्पोर्ट परवाणू कोऑपरेटिव सोसायटी के प्रधान अमरनाथ शर्मा ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने युवा इंटक के प्रदेशाध्यक्ष यशपाल ठाकुर सहित दो अन्य आरोपी रोहित और विशाल को गिरफ्तार किया है। इसके बाद उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन का रिमांड मिला है।
डीएसपी परवाणू अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने भीड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य लोगों की पहचान के लिए वीडियो खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।