{"_id":"5b6464214f1c1b0c718b7a0f","slug":"191533305889-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंगे से टकराकर पलटी कार, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंगे से टकराकर पलटी कार, एक की मौत
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। परवाणू थाने के तहत टिप्परा के समीप एक बड़ी दुर्घटना हो गई। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे एक स्विफ्ट कार सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो घायलों का उपचार पीजीआई में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार गाड़ी में तीनों युवक बद्दी की एक कंपनी में कार्यरत है और बद्दी से शिमला की ओर जा रहे थे। टिप्परा के समीप चालक नीरज कार से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी डंगे से टकराकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान मध्य प्रदेश के रहने वाले नीरज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के दौरान घायल हुए राजकुमार और लव शर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों युवक बद्दी में एक कंपनी में कार्यरत थे और छुट्टी मनाने शिमला जा रहे थे। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कालका अस्पताल ले जाया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। दोनों घायलों का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी वीरेंद्र चौहान ने कहा कि सुबह के समय टिपरा के समीप एक कार दुर्घटना हो गई थी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य घायलों को पीजीआई में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद एंबुलेंस से दोनों घायलों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।