{"_id":"5b61a6df4f1c1b9d3e8b4860","slug":"191533126367-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराड़ाघाट में जीप से 325 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कराड़ाघाट में जीप से 325 ग्राम चरस बरामद
Updated Wed, 01 Aug 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत कराड़ाघाट के पास एक बोलेरो कैंपर गाड़ी से 325 ग्राम चरस बरामद हुई है। चरस के साथ पुलिस ने गाड़ी में सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी मंडी के पधर के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने कराड़ाघाट के समीप नाका लगा रखा था। इस दौरान एक बोलेरो कैंपर गाड़ी वहां से गुजरी। इसमें चार लोग रति राम, गांव अमरेहड़ तहसील पधर, वीरेंद्र कुमार गांव बजगांव तहसील पधर, रविंद्र कुमार बजगांव तहसील पधर, रमेश चंद गांव बज गांव तहसील पधर सवार थे।
विज्ञापन
पुलिस ने निरीक्षण के लिए गाड़ी को रुकवा लिया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें 325 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी दाड़लाघाट डॉ. अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि कर बताया कि चारों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की तफतीश कर रही है।
विज्ञापन