फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   पुलिस को चकमा देकर भाग रहे दो लोग चोरी के सामान सहित गिरफ्तार

पुलिस को चकमा देकर भाग रहे दो लोग चोरी के सामान सहित गिरफ्तार

Mon, 19 Mar 2018 10:38 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देकर भाग रहे दो लोग चोरी के सामान सहित गिरफ्तार
crime shimla
अर्की (सोलन)। पुलिस ने नाके के दौरान दो लोगों को चोरी के सामान के साथ पकड़ा है। दोनों आरोपी एक कार में सवार थे। इन्हें पुलिस ने नाके पर रुकने का इशारा किया। लेकिन आरोपियों ने कार की गति बढ़ा दी और पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। पुलिस कर्मचारियों ने करीब दो किलोमीटर तक दोनों का पीछा किया और कार को रोक लिया। कार में तलाशी के दौरान भारी मात्रा में आभूषण, नकदी और एक एलईडी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान रोशन लाल पुत्र हेत राम निवासी कालर, डाकघर बखालग और जितेंद्र पुत्र जट्टू राम निवासी रेवटा पिपलुघाट के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार के पुलिस ने रात को नेशनल हाइवे 205 पर शालाघाट में नाका लगा रखा था। इस दौरान देर रात शिमला की तरफ से एक कार नंबर एचपी-09-9863 वहां पहुंची जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने धदोगी सड़क पर गाड़ी को भगा दिया। पुलिस की टीम में शामिल हेड कांस्टेबल हीरा सिंह, नरेंद्र और गृहरक्षक कर्म चंद तथा खेमराज ने गाड़ी का करीब दो किलोमीटर तक पीछा किया। गाड़ी की तलाशी के दौरान उसमें करीब डेढ़ लाख रुपये के आभूषण, नकदी और एक 45 इंच की एलईडी बरामद की गई है।
विज्ञापन

डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि दोनों के खिलाफ 411 का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह दोनों चोरी के सामान के साथ पकड़े गए हैं। यह सामान यह कहां से लेकर आए और कहां जा रहे थे पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा होगा और जो भी मामले से जुड़े हुए पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed