{"_id":"5a6c84a24f1c1b7f268b694d","slug":"191517061282-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेके पर लूटपाट के आरोपियों को मिला सोमवार तक का पुलिस रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के ठेके पर लूटपाट के आरोपियों को मिला सोमवार तक का पुलिस रिमांड
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)।
कंडाघाट में शराब के ठेके से हुई लूटपाट के मामले में पकड़े आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें सोमवार तक का पुलिस रिमांड मिला है। चारों आरोपियों से पुलिस ने 60 हजार में से 39 हजार रुपये को हासिल कर लिए हैं। जबकि बाकी राशि के लिए पुलिस की पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार 4 दिन पहले कंडाघाट-चायल मार्ग पर स्थित शराब ठेके से बुधवार की देर रात सेल्समैन को बंधक बनाकर लूटपाट करते हुए 60 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश की। दूसरे ही दिन पुलिस ने सेल्समैन की शिनाख्त पर सोलन सपरून में ऑटो से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके लिए पुलिस ने स्पेशल टीम गठित की थी।
विज्ञापन
इस बारे में एसएचओ कंडाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि अभी तक 39 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। बची राशि के लिए पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन