फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   आग से गरीबों के 70 आशियाने हुए राख

आग से गरीबों के 70 आशियाने हुए राख

Sat, 02 Dec 2017 10:10 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
आग से गरीबों के 70 आशियाने हुए राख
fire baddi
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक हब बद्दी में झुग्गियों में आग लगने से दर्जनों प्रवासी बेघर हो गए। छह दिन के भीतर आग की यह दूसरी घटना है। मोरपेन रोड पर बनी झुग्गियों में अचानक लगी आग से गरीबों के करीब 70 आशियाने जलकर राख हो गए है। इसमें करीब 15 लाख की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

यहां तक कि इन झुग्गियों में रहने वालों के पास अपने बदन के वस्त्रों के अलावा कुछ भी नहीं बचा। हाड तोड़ मेहनत कर जमा किया सारा सामान जलकर राख हो गया। इससे पहले 27 नवंबर को बद्दी के शाहपुर में अचानक लगी आग से 16 झुग्गियां जल गईं थीं। इसमें चार लाख का नुकसान हुआ है और अब शनिवार को एक बार फिर आग ने मोरपेन रोड़ पर बनी झुग्गियों पर अपना कहर बरपाया है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग की अगुवाई में मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवारों को फौरी राहत प्रदान की गई। जानकारी के अनुसार दमकल विभाग बददी को सूचना मिली कि मोरपेन मार्ग पर बनी झुग्गियों में आग लग गई है। इस पर तुरंत अग्निशमन विभाग बद्दी की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के कार्य में जुट र्गइं। आग को बढ़ता देख दमकल विभाग नालागढ़ को भी सूचित किया गया जहां से एक वाहन में सवार होकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। तीन वाटर बाउसर से आग को काबू में किया गया लेकिन तब तक करीब 70 झुग्गियां जलकर स्वाहा हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल विभाग बददी से अग्निशमन अधिकारी प्रकाश शर्मा, फायरमैन देवदत्त, बाबू राम, गोपाल दास, टेकचंद, होमगार्ड जवान टेकचंद, हेमराज, बलदेव राम, चालक टेक सिंह, लेखराम, दमकल विभाग नालागढ़ से फायरमैन राजेंद्रपाल और एक अन्य, होमगार्ड जवान शेर सिंह, चालक जसविंदर ने आग बुझाने का कार्य किया। अग्निशमन केंद्र बद्दी के प्रभारी प्रकाश शर्मा ने कहा कि अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब 70 झुग्गियां जली हैं। इससे करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है जबकि दमकल कर्मियों ने साथ लगती 100 झुग्गियों सहित करीब 25 लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया है। एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग ने कहा कि सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और प्रत्येक पीड़ित परिवार को 5000 रुपये फौरी राहत प्रदान की गई है। राजस्व विभाग को नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed